शकील खान रिपोर्टर

शासकीय महाविद्यालय मनावर में सात दिवसीय ऑनलाईन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन विश्व बैंक परियोजना के अन्तर्गत अकादमिक उत्कृष्ट गतिविधियों कार्यक्रम के तहत कम्प्यूटर साईंस विभाग द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.आर.सी.पान्टेल द्वारा दिनांक 06.12.2022 को मॉं सरस्वती देवी को माल्यार्पण एवं वंदना कर किया गया । स्वागत भाषण विश्व बैंक प्रभारी डॉ.आई.एस.सस्त्या द्वारा दिया गया । इस कार्यशाला का अन्तर्गत डॉ.अखिल खरे, एम.व्ही.एस.आर. इंजिनियर कॉलेज ओसमान्य युनिर्वसिटी हेदराबाद, डॉ.सेलजा शर्मा एसोसियट प्रोफेसर आर.एन.टी.यू. यूनिर्वसिटी भोपाल, डॉ.हनिफ खान, जे.आई.टी. इंजिनियरिंग कॉलेज बोरावा खरगोन, प्रो.कुलविन्दरसिंह भाटिया प्राचार्य श्री गुरू हरिकिशन पब्लिक स्कूल झिरन्या द्वारा ऑनलाईन मोड में ‘‘इन्पेक्ट ऑफ डाटा साईंस एण्ड डिजिटल माकेर्टिंग एवं इण्डस्ट्रिज निड्स‘‘ पर सात दिवसीय कार्यशाला की गई । इस कार्यशाला के अन्तर्गत लगभग 100 विद्यार्थियों ने कार्यशाला में भाग लिया एवं लाभान्वित हुए । इस कार्यशाला आयोजन के संयोजक प्रो.राजेन्द्र बालेश्वर विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साईंस एवं प्रो.ओमप्रकाश मारू सह-संयोजक रहे । इस कार्यशाला में समस्त महाविद्यालय परिवार की भागीदारी रही ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है