किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा धीरे-धीरे अब सर्दी का मौसम अपने रूख का तीव्र कर रहा है, ऐसे में नगर में फुटपाथ पर रहने वाले या प्रवासी मजदूर जो कि सड़क किनारे, खुले आसमां के नीचे रहकर अपना जीवन यापन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। ऐसे लोगों की मुश्किलों को दूर करने के उद्देश्य से विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा नए बसस्टैंड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में कमियां पाई गई, जिसे पूरा करने के लिए स्वच्छता प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, स्टोर प्रभारी गबू सोनी को निर्देश देते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में फुटपाथों व खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए शासन ने रैन बसेरा जैसी महत्वपूर्ण योजना बनाई है जिसके तहत अपने नगर में भी व्यवस्थित रैन बसेरा भवन बनाया है, किंतु यहां व्यवस्था जुटाना बहुत आवश्यक है। बेघर लोग, जिनके पास अपना घर नहीं होने के कारण फुटपाथों, खुले में सोने वालों को यहां रहने का मौका मिल सकेगा। विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने यह भी निर्देश दिए है कि खिड़की व दरवाजों में जाली लगाई जाए, ताकि मच्छर, कीड़े अंदर प्रवेश न कर सके सफाई व्यवस्था भी प्रतिदिन होना जरूरी है। रैन बसेरा की व्यवस्था संभालने के लिए एक कर्मचारी भी तैनात किया जाना आवश्यक है। रैन बसेरा में रात के समय अलाव जलाने का इंतजाम भी करवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ
स्टोर प्रभारी गबू सोनी, ममता बुम्हरे, पार्वती शर्मा, जितेन्द्र बुदासा आदि मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है