Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनोज जोगदिया की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के खाचरौद तहसील के गाँव मङावदा डीसी मैं काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया
मध्य प्रदेश बिजली आउट सोर्स कर्मचारी संघ के अपील के बाद प्रदेशभर के 45 हजार आउटसोर्स के कर्मचारी आज हड़ताल पर है. साथ ही बिजली के कार्य को भी बहिष्कृत कर रहै है ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा डिवीजन में देखने को मिला है नागदा डिवीजन में लगने वाली डीसी मड़ावदा घिनोदा पिपलोदा उन्हेल के समस्त कर्मचारी ने बताया गया की ऐसे कई डिवीजन काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं अगर सरकार ने इनकी मांगे पूरी नहीं की तो 10 मई से कभी भी मध्यप्रदेश में बिजली सप्लाई में दिक्कत आ सकती है
आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दे दिया है.
साथ ही उनकी अन्य 9 मांगों को लेकर आज संपूर्ण मध्यप्रदेश में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया गया बिजली कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि उक्त मांगों को अति शीघ्र मान लिया जाए अन्यथा इस प्रकार का आंदोलन भविष्य में किया जा सकता है बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है हमारी उक्त मांगे अति शीघ्र पूरी ना होने पर भविष्य में और भी आंदोलन संभावित है .
ये कर्मचारी पिछले कई दिनों से फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे. हालांकि कई अन्य मांगों को लेकर ये कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर जाने को लेकर अड़े हैं.

ये हैं 8 सूत्रीय मांग…
1. बिजली विभाग को मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में शामिल किया जाए.
2. विद्युत दुर्घटना में मृत कर्मचारी के परिवार को 2000000 का मुआवजा राशि प्रदान की जाए.
3. बिजली आउट सोर्स कर्मचारी का बिजली कंपनियों में संविलियन किया जाए.
4. बिजली कंपनियों में आउटसोर्स कर्मचारियों के जो नए टेंडर हुए हैं उसमें आउट सोर्स कंपनियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है उस पर तुरंत लगाम लगाई जाए.

5. बिजली कंपनियों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए.
6. बिजली कंपनियों ने नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों को अग्रिम चिकित्सा राशि प्रदान की है. बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने उन्हें भी अग्रिम चिकित्सा राशि में शामिल करने की मांग की है.
7. बिजली कंपनियों में आउटसोर्स कर्मचारियों के नए टेंडर हुए हैं. जिसमें पुराने बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला जा रहा है संगठन की मांग है पुराने आउट सोर्स कर्मचारियों को यथावत नौकरी पर रखा जाए.
8 .बिजली कंपनियों से ठेकेदारी प्रथा खत्म कर नई भर्ती में बिजली कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए.देखे मनोज जोगदिया की रिपोर्ट