Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उज्जैन में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवक और दो युवतियों को देवासगेट स्थित एक होटल से हिरासत में लिया है। पुलिस लव जिहाद के इस मामले में पड़ताल कर रही है

उज्जैन। लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवक और दो युवतियों को देवासगेट स्थित एक होटल से हिरासत में लिया है। पुलिस लव जिहाद के इस मामले में पड़ताल कर रही है।
दरअसल बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि देवासगेट थाना क्षेत्र के रेलवे मालगोदाम के सामने स्थित होटल ब्राइट लैंड में अवैध गतिविधियां चल रही हैं इस आधार पर पुलिस ने सीएसपी पल्लवी शुक्ला के निर्देशन में होटल पर दबिश दी तो यहां दो कमरों से दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इनमें एक युवती नाबालिग बताई जा रही है जबकि उसे वर्ग विशेष का युवक बरगलाकर अपने साथ लाया था और होटल के कमरे में उसके साथ आपत्तिजनक हालत में था । जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठन के नेताओं को लगी बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे थाने पहुंच गए मामले की जांच कर लव जिहाद का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बहरहाल देवासगेट पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।