Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में छात्र/छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम………..।

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा/ शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में छात्र/छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित किये जाते है। हम लोग देख रहें है कि आजकल बच्चों की कार्यक्षमता में कमी आ रहीं है इसका प्रमुख कारण है बच्चों के द्वारा कोई भी शारीरिक क्रिया चाहे वो योग हो या व्यायाम उनके द्वारा नहीं किया जाता जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ रही है, इसलिए कोई भी बीमारी उन्हें आसानी से घेर लेती है जिसका परिणाम ये होता है कि वे अपनी पढाई पर भी एकाग्र नहीं हो पाते है यह बातें एन.एस.एस. प्रभारी डाॅ. ललिता राय श्रीवास्तव ने महाविद्यालय में जिम एवं योग शिक्षा प्रारंभ करने से पूर्व कही। महाविद्यालय में आज से बच्चों के शारीरिक विकास के लिए योग व जिम प्रशिक्षण की कक्षाऐं शुरू की गई, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.आई. अज़ीज़ द्वारा इनका उद्घाटन किया गया उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आप लोगों के शारीरिक विकास एवं आपको शारीकि रूप से मजबूत बनाने के लिए दिया जा रहा है जिससे आप बाहरी व आन्तरिक रूप से मजबूत होंगे और आप लोग प्रशिक्षण के बाद भी इसे अपनी दिनचर्या मे आवश्यक रूप से सम्मलित करे जिससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।
महाविद्यालय में जिम में प्रशिक्षण देने के लिये श्री अजय सिंह मेवाड़ा व योग प्रशिक्षण के लिए कु. ज्योति परमार को नियुक्त किया गया है। छात्र/छात्राओं में इस प्रशिक्षण को लेकर अत्यन्त उत्साह देखने को मिल रहा है।