Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रकां रिपोर्टर

सम्मेद शिखर जी तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में आज सकल जैन समाज ने रैली निकालकर विरोध जताया

आष्टा/किरण रांका सम्मेद शिखर जी तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में रविवार को सकल जैन समाज ने रैली निकालकर विरोध जताया। रविवार को शहर के पुरानी सब्जी मंडी समाज जन एकत्रित हुए और उसके बाद रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर एसडीएम आनंद सिंह राजावत को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में 5 सूत्रीय मांगे बताई।तहसील कार्यालय पहुचकर उपस्थित स्थानीय प्रशाशन के मुख्य अधिकारी को देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री ,व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के नाम अपनी मांग पत्र ज्ञापन सोपा,
सकल जैन समाज के अंतर्गत सकल दिगम्बर जैन समाज एवं सकल स्वेताम्बर जैन समाज के समस्त नागरिकगण , माताएं ,बहने, बच्चो के साथ समस्त नागरिक शामिल रहे मोन रैली में अपनी उपस्थिति देकर तीर्थ रक्षा के संकल्प सूत्र में अपनी सहभागिता देकर मोन रैली को सफल बनाया रैली में हजारों लोग शामिल हुए और तख्तियां लेकर भी बच्चे अनुशासन में चल रहे थे। ज्ञापन का वाचन दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष यतेंद्र जैन एवं श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष पवन जैन ने किया।
बता दें कि जन जन की आस्था के प्रतिक बीस तीर्थंकरो की निर्वाण भूमि शास्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी जैन तीर्थ को केंद्र शासन द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के विरोध में सकल जैन समाज आष्टा देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखंड के नाम का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उल्लेख किया है कि
20 जैन तीर्थंकर एवं अनंत संत मुनियों की तप स्थली शाष्वत तीर्थ सम्मेद शिखर पर्वत राज गिरिडीह झारखंड की स्वतंत्रता ,पहचान,पवित्रता, ओर संरक्षण हेतु विश्व जैन संगठन (पंजी) के आव्हान पर देशव्यापी श्री सम्मेद शिखर जी बचाओ आंदोलन के तहत पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर सकल जैन ने ज्ञापन सौंपा। समाज को
शास्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी की रक्षा को लेकर सकल सनातन समाज पंचायत आष्टा एवं व्यापार महासंघ आष्टा का भी समर्थन प्राप्त हुआ।

रैली में एवं ज्ञापन सौंपने वालों में यह भी रहे शामिल

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष यतेंद्र जैन ,श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष पवन जैन ,पूर्व नप अध्यक्ष कैलाश परमार, डॉ मीना सिंगी,पूर्व विधायक अजीत सिंह, ,विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ,व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रुपेश राठौर, डॉ हेमंत वर्मा, विशाल चौरसिया, कैलाश जैन चित्रलोक ,धनरूपमल जैन ,मनोज जैन सुपर ,विनीत सिंगी,पंकज नाकोड़ा, मुकेश बडजात्या, शरद जैन ,प्रमोद जैन, संतोष जैन, नगीन सिंगी सहित बड़ी संख्या में सकल दिगंबर श्वेतांबर सहित अन्य समाज जन, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण शामिल रहे।