बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


जुन्नारदेव-: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विवाह सामग्री खरीदने में हुई अनियमितता के संबंध में ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई। जांच के उपरांत ही पेमेंट भुगतान करने की गुहार कांग्रेसी लगाई।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आयोजन में प्रत्येक जोड़े को ₹11000 नगद चेक प्रदान किया गया। तथा 38000रू की स्तर की सामग्री दी गई । जिसको लेकर शिकायत का दौर जारी है।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत दी गई सामग्री को लेकर जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि समस्त सामग्री अत्यधिक कमजोर एवं निम्न स्तर की है। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि इस सामग्री में बिस्तर घटिया रुई युक्त ।एलसीडी चाइना मेड,बिछिया मंगलसूत्र ,पंखा रेडियो दिल्ली मेड,स्टील बरतन का सेट,वर वधु के लिए शादी जोड़ें,पांच फीट की डुप्लीकेट गोदरेज अलमारी पतली, पलंग आदि सामग्री दी गई थी।
उपरोक्त शिकायत का ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरदीप राय राजेश पाटील नानेद्र शर्मा, रामचंद्र पवार आलोक मुखर्जी अनिल मिगलानी रमेश झरबड़े वसीम खान जितिन विश्वकर्मा कृष्णा नागवंशी वेद प्रकाश शर्मा शंकर कुमरे मंगलू यदुवंशी संजय विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*