बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से संबंधित कानूनी प्रावधान की संपूर्ण जानकारी दी
जुन्नारदेव-:
निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के एक विशाल प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह , नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओ पी एस भदोरिया सहित नगरीय प्रशासन प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई आयुक्त भरत यादव सहित नगर निगम के महापौर नगर पालिका परिषद के निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष उपाध्यक्ष को प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को आवाहन करते हुए कहा कि जनता के सेवक के रूप में कार्य करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। कार्यों में पारदर्शिता का होना संस्था के प्रति निष्ठा का भाव बना रखना यह अच्छे जनप्रतिनिधियों की पहचान बनती है। आज बड़े ही गर्व से कहां जा रहा है कि शहरी क्षेत्र मध्य प्रदेश में नंबर एक पर स्वच्छता में आया है जनप्रतिनिधि विनम्र बने नियमों के ज्ञान अनुरूप कार्य करें उत्साह से हमेशा बने रहे। निराशाजनक स्थिति जनप्रतिनिधियों में नहीं होनी चाहिए प्रतिनिधि मैं अहंकार ना आ सके नियम प्रक्रिया का ज्ञान योजनाओं की जानकारी जैसे विषयों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखें एवं आशा व्यक्त की कि प्रदेश का निरंतर विकास के साथ ही नगरी निकाय के विकास को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना आवश्यक है जनप्रतिनिधियों के मानदेय को दुगने करने की घोषणा भी प्रशिक्षण मंच से की गई। जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद से नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, वरिष्ठ भाजपा नेता अपील समिति सदस्य पार्षद संजय जैन, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष शरद कुरोलियां, श्रीमती सीमा चौरसिया श्रीमती प्रमिला पाल श्रीमती लता टांडेकर, अमित यादव भाजपा नेता देवेंद्र टांडेकर, श्रीमती दीपा कांता साहू, विजयपाल नोडल ऑफिसर संजय झाम, मधु खादीपुरे, रितिका चौरसिया प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित रहे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*