जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर



सोशल मीडिया का कार्य प्रभावकारी और परिणामकारी हो – पं रमेश दुबे
चौरई । भारतीय जनता पार्टी मंडल कुंडा द्वारा सुघोष मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे ने कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से एकतरफ जहां झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोडऩे की साजिश रचने वाले देशविरोधियों को जवाब दिया जाएगा, वहीं हमारी सरकारों की योजनाओं के माध्यम से विकास का संदेश बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा।अभियान से बूथ तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार होंगे जो तथ्यों और तर्को के साथ झूठ फैलाने वालों को जवाब देंगे।
प्रशिक्षण वर्ग में उद्धघाटन सत्र के वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, द्वितीय सत्र के वक्ता पंकज साहू एवं समापन सत्र के वक्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे ने अपने विषय को प्रतिपादित किया। सत्र में अध्यक्ष कमलेश वर्मा, रामदयाल पटेल व मनोज भार्गव रहे और मंच संचालन सुरेश शर्मा एवं आभार मनोज लिल्हारे ने किया ।
प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ बिस्सु पटेल, बलवंत वर्मा, राजेश शर्मा, दीपक दुबे,जितेंद्र गौतम, रूपेश चौरसिया, खुमान सनोडिया, सुशील वर्मा, रहेश वर्मा, रिक्खीराम वर्मा, शकुन वर्मा, सुरेश चंद्रवंशी, राजा जैन, प्रीतेश दुबे, अतुल दुबे, विवेक जैन, योगेश चौबे, अतरलाल वर्मा समेत बूथ स्तर के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन