बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट
चांदामेटा में फ्लावर वेल हायर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
चांदामेटा के प्रांगण में मंगलवार से पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता फुटबॉल टूर्नामेंट धुरंधर कप 2022 का शुभारंभ हुआ इन आयोजन को आरंभ एवं सफल बनाने के लिए पधारे विशिष्ट अतिथि गण माननीय श्री अनिल जैन अध्यक्ष फ्लावर वेल एजुकेशन सोसायटी एवं उनके साथ पधारे श्री हरि कृष्ण साहू समिति सचिव श्री संजय अग्रवाल जी श्री सुजीत वर्मा श्री अविनाश अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एवं इनके द्वारा आयोजन के आरंभ की घोषणा के साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दी इस आयोजन को सफल बनाने में शाला के प्राचार्य श्री आर तिवारी सर पी टी आई श्री प्रकाश यादव अंकुर बावरिया एवं मंच संचालन विद्यालय शिक्षक श्री विक्की रतन शर्मा सर द्वारा किया गया विद्यालय के बच्चों द्वारा एक सुंदर नृत्य खेल के प्रारंभ में प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का समापन फाइनल मैच के साथ 24 / 12/, 2022 को किया जाएगा प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन को शुभकामनाएं प्रेषित की गई



More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…