Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा/किरण रांका की रिपोर्ट


नगर के बुधवारा में स्थित श्रीराम मंदिर के पास ग्रैंड मां कैफे पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन जिला महामंत्री पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. मीना विनीत सिंगी ब्लॉक अध्यक्ष वर्षा मुंदड़ा की अनुशंसा पर अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की मासिक बैठक संगठन की सदस्य रीना पवन सुराणा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। संगठन द्वारा मानस सम्मेलन समिति का स्वागत सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष एवं उपस्थित संगठन की सभी सदस्यों ने 25 दिसंबर से होने जा रहे भव्य मानस सम्मेलन में किस प्रकार अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं एवं इस आयोजन को और भी भव्य रूप देने के लिए संगठन द्वारा किस रूप में अपना सहयोग प्रदान किया जाए सकता है इस हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात संगठन की सभी मातृशक्ति द्वारा मानस सम्मेलन समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी, श्री मानस भवन समिति आष्टा अध्यक्ष सत्यनारायण कामरिया, भागवताचार्य सूत्रधार मानस भवन सम्मेलन समिति पंडित कन्हैयालाल शर्मा, मनोज ताम्रकार, राजीव गुप्ता, विजय सोनी, गोविंद जी सोनी, हरिनारायण सोनी, प्रेम नारायण शर्मा, सत्यनारायण कमरिया, रुपेश सोनी, राजू जयसवाल, जितेंद्र सोनी, बीएस वर्मा, द्वारका प्रसाद सोनी, राजू चौरसिया, दिलीप सोनी, पत्रकार धंनजय जाट का साफा से सम्मान किया गया। वही नगर की वरिष्ठ महिला पत्रकार किरण रांका का भी संगठन द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन की जिला महामंत्री श्रीमती मीना सिंगी, बिंदु सोनी, पार्वती सोनी, ज्योति सोनी ,रानी सोनी, रानी मुंदडॉ, उमा गुप्ता, कविता कामरिया, पिंकी पोरवाल, अनिता पोरवाल, प्रीति धारवां, मोनिका धारवां, रीना सुराना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन द्वारका प्रसाद सोनी द्वारा किया गया एवं स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित को लेकर मानस सम्मेलन समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन का आभार व्यक्त किया एवं आग्रह किया कि इस आयोजन को भव्य रूप देने में अपना सहयोग प्रदान करें।