स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ रायसेन
कलेक्टर अरविंद दुबे ने किया गुरुकृपा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों का सम्मान,खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर दी बधाई।

रायसेन।जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी भोपाल में हुआ जिसमें गुरुकृपा फुटबॉल क्लब रायसेन के फुटबाल खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में जिले की 8 टीमों ने भाग लिया ।क्वार्टर फाइनल मैच में गुरुकृपा फुटबॉल क्लब रायसेन ने ओबेदुल्लागंज की फुटबॉल टीम को 6-0 की बड़े अंतर से पराजित किया। सेमीफाइनल मैच में गुरुकृपा फुटबॉल क्लब रायसेन ने बरेली को 4-1 के अंतर से पराजित किया। फाइनल मैच गुरुकृपा फुटबॉल क्लब रायसेन और बेगमगंज के बीच हुआ ।जिसमें गुरुकृपा फुटबॉल क्लब रायसेन ने बेगमगंज को 4-0 से पराजित कर मुख्यमंत्री कप पर कब्जा जमा लिया।गुरुकृपा क्लब रायसेन टीम को मिली इस जीत पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा फूलों के गुलदशते प्रदान करते हुए बधाई दी।साथ ही फुटबाल कोच सहित खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और पुष्प मालाओं उनके गले में पहनाकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय खिलाड़ी मॉरिस प्रशांत ठाकुर बंगाली ,सनी ,अर्पित और लव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।गुरुकृपा फुटबाल क्लब रायसेन टीम ने अपने इस सफलता का श्रेय कोच अमन शर्मा अंकित पंथी मैनेजर अभिषेक चंदेल पटवा, राहुल गुप्ता को दिया ।इस मौके पर गुरुकृपा फुटबॉल क्लब के संरक्षक गोपाल साहू प्रभात विश्वास ,नदीम कुरैशी भी मौजूद रहे ।टीम के इस सम्मान के लिए क्लब के संरक्षक गोपाल साहू युवा मोर्चा महामंत्री प्रभांशु भदौरिया ने एसपी विकाश शाहवाल कलेक्टर अरविंद दुबे एएसपी अमृत मीणा का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है