इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की फाउंडर प्रेसिडेंट सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ नूपुर धमीजा जी के निर्देशानुसार नारी शक्ति एक नई पहल संस्था मेन टीम मेम्बर मीडिया सेल मंडला प्रशांत पटैल और ग्राम पंचायत टिकरवारा के द्वारा 24/12/2022 को नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आयुष विभाग मंडला की टीम और देव जी नेत्रालय जबलपुर की टीम के माध्यम से किया गया शिविर में आये हुए डांक्टरों का स्वागत ग्राम पंचायत टिकरवारा सरपंच महोदया श्री मति श्रद्धा उईके कवरेती, उपसरपंच श्री इंद्रेश पटैल,पंच श्री विनीत पटैल , नारी शक्ति एक नई पहल संस्था मेन टीम मेम्बर मीडिया सेल मंडला प्रशांत पटैल के द्वारा किया गया। जिसमें आयुष विभाग के डांक्टरों की टीम के माध्यम से 170 लोगों का चैकअप किया गया और देव जी नेत्रालय जबलपुर के डाक्टरों की टीम के द्वारा 40 लोगों का चेकअप किया और 22 लोगों को देव जी नेत्रालय आंख के आपरेशन के लिए लिजाया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम टिकरवारा से डां सुधीर पटैल, अजीत पटैल, पचंम लाल पटैल, श्याम पटैल,अरूण पटैल,राजा पटैल, धर्मेंद्र पटैल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री मति सम्पतिया उईके,ग्राम पंचायत टिकरवारा सरपंच श्रीमती श्रद्धा उईके कवरेती,उपसरपंच इंद्रेश पटैल,प्रशांत पटैल, कविराज कवरेती,अनिल सिंगौर,शिवम झारिया, पंचायत के समस्त पंचगण एवं टिकरवारा और आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी