Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक में हिस्सा लिया।

शकील खान रिपोर्टर

मनावर : (मप्र.) कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम की अध्यक्षता एवं प्रभारियों की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस की बैठक मातोश्री गार्डन त्रिमूर्ति कॉलोनी धार में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से कुलदीप सिंह इंडोरा सह प्रभारी मध्य प्रदेश एवं धार जिला प्रभारी निर्मल मेहता व धरमपुरी विधायक पाचीलाल मेणा, सरदारपुर विधायक प्रताप गिरवाल, धार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी, राधेश्याम मुवेल आदि मंचासीन रहे, वही मनावर से नगर अध्यक्ष नारायण जोहरी, जिला महिला उपाध्यक्ष अख्तर बी, विधायक नगर प्रतिनिधि लक्ष्मी जाट, राम मुकाती, नगर महिला अध्यक्ष जया वानखेडे, इकबाल कुरेशी, इकबाल बोहरा, अदनान सैफी, सुमन गहलोत, समाज सेविका सकीना अली बोहरा, केदार पाटीदार, निर्मला ठाकुर, जाकिर नूरी, करणसिंह दरबार, आदि उपस्थित रहे।
उक्त बैठक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित हुई। जिसका उद्देश्य रहा कि जन-जन एक दूसरे से हाथ जोड़कर चले और देश की प्रगति में भागीदारी बने।
मध्य प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है हालात अभी से बन चुके हैं, भाजपा घबरा रही है कांग्रेस को एक दूसरे से हाथ मिला कर आगे बढ़ना है आपसी मतभेद और आपसी गुटबाजी को नजरअंदाज करना है।
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी ने कहा कि आज देश की प्रगति में और पार्टी की सफलता में महिलाओं की भागीदारी है। महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा तादाद में आगे आकर देशहित और जनहित में कार्य करना चाहिए और पार्टी के पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को आगे रखकर नगर, वार्ड और विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से कार्य करना है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए हर नगर में दौरे किए जायेंगे। जिसके बाद ही सही उम्मीदवार का निर्णय किया जाएगा।
धार जिला अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम ने अपने उद्बोधन ने बताया कि जिले में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और आगामी चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जिसको लेकर जिले और प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलकर बेहतर कार्य करना होंगे।
मनावर विधानसभा के आदिवासी नेता राधेश्याम मुवेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में तोड़ने मोड़ने वाली सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है, और अब लोग समझ चुके हैं सही गलत का फैसला आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अपने हाथों से करेगी।
उक्त बैठक में मनावर, धरमपुरी, कुक्षी, बाग, गनवानी, सरदारपुर, पीथमपुर एवं समस्त जिले के कार्यकर्ता हजारों की तादाद में उपस्थित रहे।