स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन सुल्तानपुर
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ





एंकर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा सुल्तानपुर और बाड़ी क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्रों तथा खाद (उर्वरक) गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर दुबे ने धान उपार्जन केन्द्र शंकर वेयरहाउस सुल्तानपुर, अरका धान उपार्जन केन्द्र गूगलवाडा बाड़ी और भैंसाया के धान उपार्जन केन्द्र शिवांस वेयरहाउस पहुंचकर उपार्जन कार्य हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा केन्द्र प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाड़ी स्थित विपणन संघ के खाद गोदाम और सहकारी समिति भारकच्छ के खाद गोदाम का भी आकस्मिक निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण किया जाए। कलेक्टर दुबे द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों तथा खाद गोदामों के निरीक्षण के दौरान किसानों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सहायक आयुक्त सहकारिता पुष्पेन्द्र कुमार कुशवाह तथा जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनयू सिद्दीकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है