शकील खान रिपोर्टर





सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है,
जिससे मरीज असुविधा से परेशान होते हुवे भी नज़र आएं है
मनावर अप संविदा शिक्षक कर्मचारी मनावर हॉस्पिटल पर धरने पर बैठकर भगवान का स्मरण कर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना कर रहा है कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में जिन स्वास्थ्य शिक्षा कर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपना कर्तव्य निभाया है उन्ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सेकडो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू की। इस हड़ताल में मनावर, गंधवानी, बाकानेर और सिंघाना के कर्मचारी शामिल है। संघ के कर्मचारियों ने सुबह से ही मनावर के सिविल अस्पताल के गेट पर महिला कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर धरना और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जा रहा है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल से सभी शहरी ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सीधा असर हुआ है। हड़ताल से सिविल अस्पताल की OPD से लेकर सरकारी योजनाओं के भुगतान, लैब रिपोर्ट का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ ने समान कार्य, समान वेतन और नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है