Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अपह्त व उसके दो साथियों को पुलिस ने अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में किया गिरफ्तार।
पकड़े गये आरोपियों के पास से एक कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड व मोटर सायकिल की जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 24.12.2022 – थाना मुरार पर दिनांक 21.12.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि मुरार क्षेत्रान्तर्गत आगरा-झांसी हाइवे पर स्थित राम श्याम ढावा के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा कट्टा दिखाकर फरियादी के पिता का अपहरण कर लिया गया है। जिस पर थाना मुरार में फरियादी अनिल माहौर की रिपोर्ट पर से अप0क्र0 1069/22 धारा 365, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर अपह्त की सकुशल रिहाई व अपहरणकर्ताओं को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे व सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध द्धितीय श्री सियाज़ के.एम.,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. विनायक शुक्ला के द्वारा उप निरीक्षकों के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की दो टीमें बनाई जाकर अपह्त की सकुशल रिहाई व अपहरणकर्ताओं को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत कर रिहाई हेतु सघन व गोपनीय अभियान चलाया गया। दौराने विवेचना के पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं अपहृत व्यक्ति के परिजनों से गहन पूछताछ करने पर यह तथ्य निकलकर सामने आया कि अपहृत व्यक्ति पर काफी कर्ज था एवं प्रतिदिन नशे करने का आदी था। मुरार के एक व्यापारी से अपहृत व्यक्ति का जमीन संबंधी विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा है। पुलिस द्वारा अपहृत के रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस को अपहरण की कहानी पर संदेह हुआ, उसके बाद पुलिस टीम द्वारा दूसरे एंगल से छानबीन प्रारम्भ की गई। नये सिरे से की गई जांच में यह तथ्य सामने आये कि पिछले करीब तीन-चार दिन से अपहृत व्यक्ति द्वारा अपने मिलने वालों से यह बोला जा रहा था कि उसके साथ दो-तीन दिन में कोई घटना घट सकती है, जिसमें उसके द्वारा मुरार क्षेत्र के एक व्यापारी का नाम बार-बार बताया जा रहा था। जिस कारण पुलिस द्वारा उक्त व्यापारी से तस्दीक की गई। तस्दीक करने पर मामला संदेहास्पद पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व मुखबिर की मदद से ज्ञात हुआ कि अपह्त व्यक्ति का एक बहुत करीबी दोस्त है जिसके साथ उसका प्रतिदिन उठना बैठना रहता है, संदेह के आधार पर उसके करीबी दोस्त से बारीकी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि अपह्त व्यक्ति द्वारा अधिक कर्जा होने से उसके द्वारा मुरार के व्यापारी को अपहरण के प्रकरण में फंसाये जाने की नियत से बड़ागांव निवासी एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर तीनों ने स्वयं के अपहरण की झूठी साजिश रची और अपहरण कर उक्त व्यक्ति को शीतला के जंगल में मोटर सायकिल से छोड़कर आ गये थे।

दिनांक 24.12.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना मिली की थाना मुरार से अपहृत हुआ व्यक्ति थाना आंतरी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर देखा गया है। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को अपहृत को दस्तयाब करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत को आंतरी क्षेत्र में उसके रिश्तेदार के घर से दस्तयाब कर लिया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि बहुत ज्यादा कर्जा होने की बजह से एवं मुरार के व्यापारी से लम्बे समय से चले आ रहे जमीन संबंधी विवाद में बदला लेने के लिये उसके अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बॉलीबुड की फिल्म देखकर स्वयं के अपहरण की झूठी साजिश रची थी। थाना मुरार पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में तीनों आरोपियों को पकड़ा जाकर उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा व एक राउण्ड तथा एक मोटर सायकिल को जप्त किया गया।

जप्त मशरूका:- एक देशी कट्टा मय एक जिंदा राउंड तथा एक मोटरसाइकिल

सराहनीय भूमिकाः- क्राइम ब्रांच टीम- उनि अमित कुमार शर्मा, प्र.आर. मुकेश चौहान, आरक्षक प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, सुमित शर्मा, जैनेन्द्र गुर्जर। थाना मुरार टीम- उनि के.के. पाराशर, नरेन्द्र सिसौदिया, अतर सिंह, आरक्षक पंकज तोमर, योगेंद्र गुर्जर, योगेंद्र सिकरवार, नीरज यादव, दिनेश राजावत, सोनू शर्मा।