बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव-: जलवायु आधारित कृषि के अंतर्गत ITC मिशन सुनहरा कल द्वारा एवम IDYWC (प्रयास) संस्था के सहयोग से किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग छिंदवाड़ा के सभागृह में एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कृषि विभाग के उप संचालक (कृषि) जे. के. सिंह द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, आत्मा परियोजना के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधकों को रबी की फसल गेंहू एवं चना के लिये तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिले के मैदानी स्तर पर कृषि विभाग के अमले के माध्यम से ग्राम स्तर पर कृषकों को प्रशिक्षित कर बेहतर तरीके से कृषि कर उत्पादन लागत में कमी लाते हुये उत्पादन में वृद्धि करना हैं ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक (कृषि) जे. के. सिंह, श्रीमति प्राची कौतु उप परियोजना संचालक (आत्मा) आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल एवं IDYWC संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*