बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव -:भगवान महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन में म प्र जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म प्र शासन,जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं दीनदयाल शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित सुजलाम अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जलागम कलश यात्रा के तहत म प्र के समस्त 313 विकासखण्डों की लघु एवं प्राचीन व प्रमुख नदियों का पवित्र जल समाजिक न्याय परिसर से प्रस्थान कर कलश यात्रा के माध्यम से रामघाट में माता शिप्रा नदी में समाहित होना है ।,इसी क्रम में जुन्नारदेव विकासखंड से चयनित गोरख घाट से निकल कर हनुमान दफाई कन्हान नदी में प्रवाहित होने वाली बोर नदी का पूजन अर्चन कर जल कलश लेकर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रतवाडोल, भाकरा, भूताहा, बामनवाड़ा, जुन्नारदेव विशाला,से नदी कार्यकर्ताओं का एक दल उज्जैन के लिए प्रस्थान किया। जिनमे दल प्रभारी दुर्गेश धुर्वे, दुर्गेश उईके, राजेंद्र झरबड़े, कृष्णा यदुवंशी,शामिल है ।यह कार्यक्रम जिला समन्वयक पवन सहगल छिंदवाड़ा म प्र जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिन्हें उक्त कार्यक्रम के लिए ट्रेन से विदा करने जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक संजय बामने, नवांकुर संस्थाओं से श्रीमति अर्चना मांहोरे, स्वाति यदुवंशी, वेदप्रकाश साहू, दर्शिता साहू, आशीष मांहोरे, सोनम तमांग की उपस्थिति में दल के सदस्यों को श्रीफल भेंट करते हुए तिलक लगाकर विदाई की गई।

More Stories
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*