इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके साहबजादो के बलिदान दिवस पर सर सैयद वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहीद पार्क पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया संस्था द्वारा गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादो के बलिदान दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं 2 मिनट का मौन रखकर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ,सोनू सिंह आनंद, अनिल शर्मा ,शिक्षाविद सादिक मंसूरी, समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी ,शरीफ खान, निराला खान, अशरफ पठान , इरफान अंसारी, असलम खान ने वीरो का स्मरण किया । उपरोक्त जानकारी सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच