स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ


एंकर रायसेन।शनिवार रात 12 रायसेन शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मसीही ईसाई समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस डे की तैयारी को लेकर चर्च में शनिवार को सुबह से ही चहलपहल शुरू हो गई थी। क्रिश्चन धर्मावलंबियों का आना जाना लगातार शाम तक बना रहा।
इस अवसर पर कान्वेंट स्कूल के बगल में चर्च के परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया ।प्रभु यीशु मसीह की जन्म स्थली क्रीप गोशाला बनाकर आकर्षक झांकी सजाई गई। जो धर्मावलंबियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चर्च के फादर अभिलाष ने बताया कि शनिवार की आधी रात 12 बजे चर्च में जन्म पर विशेष प्रार्थना हुई और इसके बाद धर्मावलंबियों द्वारा केक काटकर जन्म का उत्सव मनाया गया।
लोगों ने क्रिसमस के कैरोल गाने गाए। शांताक्लॉज़ ने क्रिसमस की खुशियां बिखेर लोगों का जमकर मनोरंजन किया।इसके बाद सभी उपस्थित लोगों को इस अवसर पर नाश्ता में केक वितरण किया गया ।लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमसडे की बधाई दी ।चर्च परिसर में समाजजनों द्वारा खुशी में नृत्य भी किया ।फादर अभिलाष ने बताया कि रविवार की सुबह चर्च में क्रिसमस को लेकर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें नगर से लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर बसे मसीही ईसाई धर्मावलंबी शामिल होंगे।
बच्चों के नृत्य ने सभी का मनमोहा….
क्रिसमस पर्व को लेकर रायसेन शहर के सांची मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन हुई। इस क्रम में स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। स्कूलों में बच्चों ने क्रिसमस की जमकर खुशियां मनाई। नन्हें-मुन्नों ने लोकनृत्य और क्रिसमस पर्व बसे जुड़े कैरोल गीत आदि पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया।
इस अवसर पर स्कूल में क्रिसमस ट्री को सजाकर भव्य रूप दिया गया। इसके साथ ही प्रभु यीशु मसीह की फोटो के समक्ष मोमबत्ती जलाकर खुशहाली की प्रार्थना की गई। प्राचार्य सिस्टर अर्चना ने बच्चों को पर्व का महत्व समझाया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है