Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन जिले की बरेली नगर में साहित्यिक गतिविधियों में अपना योगदान देने वाली निराला साहित्य परिषद समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। निराला साहित्य जन कल्याण परिषद पहले से ही क्षेत्र के असहाय गरीब और जरूरतमंदों को हर साल सर्दी के मौसम में कपड़ों का वितरण करती है।
इसी क्रम में समिति ने गांव पनागर और नयागांव में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बांटे। इस दौरान लगभग 200 लोगों को आवश्यकतानुसार कपड़ों का वितरण किया गया।जिसमें पैंट शर्ट, साड़ी, कंबल, जरकिन, स्वेटर, टोपा, मफलर सहित छोटे-छोटे बच्चों को बांटे। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।