ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर


सिराली। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ रुपेंद्र गुर्जर एवं डॉक्टर आर.के. चौधरी, तहसीलदार भरत अहिरवार सहित पुलिस बल की मौजूदगी में नगर की कल्पना लाज पर इलाज के लिए चेंबर बना कर बैठे दो झोलाछाप डॉक्टरों पर छापामार कार्रवाई कर उनके पास इलाज के उपकरणों दवाएं जप्त की गई। मौके पर पंचनामा बनवाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार चारुवा रोड स्थित कल्पना लाज पर राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से आए दो झोलाछाप फर्जी डॉक्टर अकील पिता गनी पठान 35 वर्ष एवं किशन पिता भैरू जी गुर्जर 30 वर्ष से दल ने पूछताछ की जिसमें उन्होंने हरदा जिले में पिछले 4 महीने से आना-जाना बताया और सिराली में चार-पांच दिन पूर्व आना बताया। आरोपियों के पास से इलाज करने हेतु कोई दस्तावेज नहीं मिला और खुद को कक्षा आठवीं पास बताया। दल ने इनके पास से काउंटर पर रखें 12 डिब्बे जिनमें आयुर्वेदिक दवाइयां होना बताया साथ ही यूज किए सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट प्रॉक्टोस्कोप एवं इंजेक्शन सीरीज बरामद की। उक्त युवक इलाज के दौरान मरीजों के नाम पता मोबाइल नंबर रोग की जानकारी अपने रजिस्टर में अंकित कर रहे थे। मौके पर पंचनामा कार्यवाही उपरांत झोलाछाप डॉक्टरों को पुलिस थाना पहुंचकर एफ आई आर दर्ज करवाई गई। डॉक्टर रूपेन्द्र गुर्जर एवं आर के. चौधरी ने बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी हेमेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई आगे भी शिकायत मिलने पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी