शकील खान रिपोर्टर

मानस ज्ञान सत्संग समिति बाकानेर के तत्वावधान में कोरोना महामारी में आकस्मिक रूप से काल के गाल में समाये आत्मीय बंधुओं की सद्गति (मौक्ष)के निमित्त श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय आयोजन निमाड़ के नागरजी पंडित श्री अरुण जी शर्मा (शास्त्री जी)ग्राम थरवर(बड़वाह)के मुखारविंद से श्री खेड़ापति सरकार हनुमानजी मंदिर परिसर मेला मैदान बाकानेर में दिनांक 29 दिसंबर2022 से 4 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है
29 दिसंबर गुरुवार प्रातः 10 बजे भव्य शोभायात्रा शंकर मंदिर से कथास्थल तक निकली जावेगी।
29 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रतिदिन कथा साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक होगी तथा 4 जनवरी 2023 को दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा जो प्रभुइच्छा तक चलेगा।
मानस ज्ञान सत्संग समिति बाकानेर ने समस्त धर्मावलंबियों से प्रतिदिन नियत समय पर पधार कर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है