
हरदा जिले में शराब की अवैध बिक्री पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए-
कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को दिये निर्देश-

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में शराब की अवैध बिक्री पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाए और आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार आबकारी राजस्व प्राप्त किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल तथा अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि शराब के अवैध परिवहन में लगे वाहनों को जप्त किया जाए तथा अवैध शराब तैयार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना