
हरदा-जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधकच्छ में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।म्रतक ने आरोपियों से बहन के मोबाइल पर कोल, मैसेज करने के लिए मना किया था।

मृतक जितेंद्र दमाडे-
रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधकच्छ मे जितेंद्र दमाड़े की गांव के ही तीन युवक रात में घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ ही दूरी पर तीनों युवकों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का कहना है कि जीतेंद्र ने इन युवकों को उसकी बहन के मोबाइल पर मैसेज करने के लिए मना किया था। इससे उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। तीनों युवक जीतेंद्र को घर से बुलाकर ले गए और कुछ ही दूरी पर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों का आरोप है कि 2 माह पूर्व रहटगांव थाने में शिकायत की गई थी,परंतु पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस तत्परतादिखाती तो जीतेंद्र की जान बच सकती थी। पुलिस के खिलाफ जीतेंद्र के परिजनों और गांव के लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है।

शव को रखकर पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट करने के साथ ही तीनों को फांसी की सजा भी दी जानी चाहिए।


वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर परिजनों को समझाया गया और आरोपियों के घर को पुलिस के द्वारा सील किया गया। वहीं पुलिस के द्वारा तीन मुख्य आरोपी संजय विशाल अनिल तथा दो अन्य आरोपियों पर धारा 302 ,147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तब जाकर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।
(ब्यूरो चीफ हरदा)
यशवंत सिंह चौहान की रिपोर्ट,,,✍

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*