Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।उप पंजीयक कार्यालय रायसेन में इन दिनों पिछले 3 -4 रोज से सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्रियों की संख्या घट गई है। पिछले 15 दिन से जिला पंजीयक कार्यालय रायसेन में रजिस्ट्री पोर्टल पर सर्वर की समस्या के चलते ठीक से रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सर्विस प्रोवाइडर से लेकर रजिस्ट्री कराने वाले लोग तक परेशान हैं।
वैसे तो रायसेन उप-पंजीयक कार्यालय में आमतौर पर 80 से 90 रजिस्ट्रियां हर दिन होती हैं ।लेकिन पिछले एक हफ्ते से इनकी संख्या घटकर 40 से 50 रजिस्ट्रियों तक आ गई। 30 से 40 रजिस्ट्री हर दिन कम हो रही हैं। इससे शासन को रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है, वहीं स्लॉट बुक कराकर बाहर से रजिस्ट्री कराने आने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं।
एक सर्विस प्रोवाइडर ने बताया कि सर्वर की पिछले तीन चार दिनों से समस्या ज्यादा आ रही है। इससे रजिस्ट्री के पोर्टल से सही ढंग से प्रिंट भी नहीं निकल रहे हैं और प्रिंट फंस रहे हैं। बैंकों में लॉकर रिन्यू हो रहे हैं, इस प्रक्रिया में 500 रुपए का स्टाम्प लगता है जो जनरेट नहीं हो रहे हैं।
गन लाइसेंस के रिन्युअल की प्रक्रिया भी चल रही है…..
रिवाल्वर में दो हजार और बंदूक में एक हजार रुपए का स्टाम्प लगता है लेकिन ये भी नहीं जनरेट हो रहे हैं।

रायसेन उप पंजीयक कार्यालय में स्लॉट हर दिन आवंटित होते हैं।इतने में अन्य विभागीय कार्य भी समय-सीमा में निपटाने होते हैं। स्लॉट कम होने से भी रजिस्ट्रियां कम हो पा रही हैं।
इनका कहना है…..
पोर्टल पर अपडेशन होता रहता है…
मप्र शासन का पोर्टल है जिसके माध्यम से रजिस्ट्रियां होती हैं। पोर्टल पर लगातार अपडेशन होते रहते हैं। साइबर तहसील प्रोजेक्ट भी चल रहा है, जिसका डाटा भी पोर्टल पर अपलोड हो रहा है। इससे सर्वर की थोड़ी दिक्कत आ रही है।

  • मिथिलड़ा मसीह उप-पंजीयक अधिकारी रायसेन