Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन। /जैसी नगर
दिनांक 28/12/22

कांग्रेस की बैठक संपन्न विनोद यादव

अनिकेत रावत रिपोर्टर

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी तारतम्य में सुरखी विधानसभा के जैसीनगर ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी द्वय राजेन्द्र नाहटा एवं ठाकुरदास कोरी ने की।
बैठक में उपस्थित मप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश यादव ने बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में प्रकाश डालते हुए पूरे कार्यक्रम को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का विस्तारित रूप है। कांग्रेस पार्टी की मंशा है कि इस यात्रा के उद्देश्य को गांव- गांव और प्रत्येक बूथ स्तर पर जाना चाहिए। आज जिस तरीके से भाजपा और उसके नेता आम लोगों को परेशान कर रहे हैं,उन पर अत्याचार कर रहे हैं, शासन प्रशासन की योजनाओं में घनघोर भ्रष्टाचार कर रहे हैं, प्रशासनिक कार्यों में बंदरबांट का काम चल रहा है, अधिकारी कर्मचारी घूसखोरी में लिप्त हैं। यह सब संदेश गांव-गांव पहुंचना चाहिए और एक -एक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव -गांव पहुंचे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीबों को, आम आदमियों को समाज में पिछड़े हुए दलित भाइयों बहनों को साथ खड़े होने में सक्षम है।
कमलेश साहू गढ़ाकोटा ने कहा कि राहुल गांधी जी जिस तरीके से राहुल गांधी जी पूरे भारत में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं,उसी के तहत अब कांग्रेस पार्टी का हर विधानसभा की 1-1 पोलिंग तक पहुंचने का पहुंचने का उद्देश्य है। प्रत्येक विधानसभा में इस कार्यक्रम की 26 जनवरी से शुरुआत होगी और अगले 2 महीने तक चलेगी। इन 2 महीनों में प्रत्येक विधानसभा में यह कार्यक्रम सुचारु रूप से चलाए जाने के लिए रूपरेखा तय की जा रही है। यात्रा की शुरुआत में गांव- गांव में कांग्रेस का झंडा फहराया कर शुरू की जाएगी। जिस गांव में यात्रा पहुंचेगी उस गांव में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में युवक कांग्रेस द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान प्रभारी राजेंद्र नाहटा ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बूथ,सेक्टर और मंडलम के बीच में बैठकें आयोजित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने की दिशा में काम किया जाऐ। एक भी पोलिंग इस यात्रा से छूटना नहीं चाहिए।सुरखी विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक, प्रत्येक पोलिंग पर यात्रा पहुंचे। वहां पर भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित सभी सामग्री और गौरवशाली कांग्रेश के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाना चाहिए बैठक को पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, बाबू सिंह लोधी ने भी संबोधित किया। बैठक में विजय सिंह लोधी, प्रमिला सिंह राजपूत, विनोद यादव,राकेश सरवैया, अनिल सोनी, मनोज पवार, सूर्या शुक्ला, अशोक घोसी, नंदकिशोर भारती डा.वीरेंद्र लोधी, मलखान सिंह, राहुल गर्ग, अंसार खान,मुकेश राजपूत, हल्लू पटेल, अशोक भारद्वाज, गोकुल अहिरवार, प्रभु मिश्रा,नेता पटेल, बाबू लोधी, रमेश अहिरवार, कडोरी अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे