*विधायक कमलेश शाह ने अमरवाड़ा हॉस्पिटल में लगाई स्वास्थ्य सुविधाओं की झड़ी, मरीजों पर बरसेगा स्वास्थ्य रूपी अमृत*
*अमरवाड़ा हॉस्पिटल में दिए दो वेंटिलेटर, सोलर पैनल और एंबुलेंस की घोषणा

*अमरवाड़ा*- क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह अमरवाड़ा सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने और सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल बनाने का दृढ़ संकल्प ले चुके हैं और हॉस्पिटल में सभी व्यवस्था को बनाने के लिए विधायक अपने अथक प्रयासों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ के सहयोग से निरंतर सहयोग कर रहे हैं शनिवार की शाम क्षेत्रीय विधायक कमलेश शाह ने अमरवाड़ा हॉस्पिटल को दो वेंटिलेटर प्रदान किए हैं ताकि लोगों को इलाज के लिए छिंदवाड़ा जबलपुर भोपाल नागपुर ना जाना पड़े उनको अपने ही हॉस्पिटल में सारी सुविधाएं मिलें और उनका अच्छा इलाज हो सके विधायक कमलेश शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ के सहयोग से हॉस्पिटल में जो भी कमी है उसको पूरा किया जाएगा कोविड-19 सेंटर और ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद अत्याधुनिक मशीनें भी प्रदा ने हॉस्पिटल को की गई है और शनिवार को 2 वेंटिलेटर प्रदान किए गए
*हॉस्पिटल में सोलर पैनल और नई एंबुलेंस के लिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद चौरसिया ने रखी मांग*
अमरवाड़ा हॉस्पिटल में सोलर पैनल बना हुआ था लेकिन जो हवा तूफान बारिश के कारण खराब हो गया और टूट चुका है वहीं एंबुलेंस भी कंडम हो चुकी है नई एंबुलेंस और सोलर पैनल की मांग विधायक कमलेश कहां से नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद चौरसिया ने की है विधायक सहाने घोषणा की है कि जल्द ही हॉस्पिटल में नया सोलर पैनल और नई एंबुलेंस दे दी जाएगी इतने बड़े हॉस्पिटल में सोलर पैनल अनिवार्य है
*ऑक्सीजन प्लांट की पहली किस्त देने पर कमलनाथ और नकुल नाथ का विधायक ने माना आभार*
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के सांसद नकुल नाथ ने अमरवाड़ा में ऑक्सीजन प्लांट की पहली क़िस्त 14 लाख 85 हजार की प्रदान की है जिसके लिए मैं सम्माननीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार मानता हूं कि उन्होंने अमरवाड़ा विधानसभा मे सौगात दी है
*यह रहे उपस्थित*- तहसीलदार शंकर लाल मरावी बीएमओ डॉ अर्चना कैथवास सी ई ओ डीआर उईके नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद चौरसिया कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश साहू मोहन नेमा समन्वयक सलीम खान शैलेंद्र जैन सुमित जैन नीलेश साहू भूपेंद्र पटेल मनोज श्रीवास्तव सहित कांग्रेसी पत्रकार उपस्थित रहे
अमरवाड़ा से
हरिओम नेमा की रिपोर्ट




More Stories
*देवगढ़ में आबकारी दल की कार्यवाही, देशी विदेशी मदिरा सहित महुआ शराब बरामद*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एक गर्भवती माता ने चार बच्चे को जन्म दिया।
आलमारी,कुलर सुधारने वाले गिरोह ने कि थी दिन मे चोरी कोतवाली पुलिस ने 5,50,000/- के माल सहित अनुपपुर ,बालाघाट से किये गिरफ्तार