Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कोरोना को हराना

*❇️खंडस्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपन्न*

*❇️ग्रामीण परिवेश को कोरोना संकट से बचाना प्रथम प्राथमिकता*

*❇️ग्रामीण क्षेत्रों में वेक्सीनेशन के लिए जनप्रतिनिधियों की होगी महती भूमिका*

*❇️नगरीय क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान के लिए सक्रिय होंगी वार्ड आपदा प्रबंधन समितियां*

*🌀जुन्नारदेव-*
जिला कलेक्टर *सौरव कुमार सुमन* के निर्देश पर आज स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में विकासखंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय एसडीएम *मधुवंत राव धुर्वे* के द्वारा की गई। इस बैठक में प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय के द्वारा जिला प्रशासन को कोरोना कर्फ्यू के दौरान निर्धारित प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने की रणनीति पर विचार किया गया। इस बैठक में विकासखंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए थे। जिसमें इस आदिवासी अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण की पहुंच को रोकने पर विचार किया गया। इस पर तय किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधियों के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता फैलाने की भूमिका का निर्वहन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में नपा के द्वारा बनाई गई वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समिति को सक्रिय कर कोरोना के कुप्रभाव के प्रति अवगत कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना निरोधक वैक्सीनेशन के लिए जनता को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसमें प्रशासनिक ढांचे के कोटवार, रोजगार सहायक, ग्राम सचिव के साथ ही पूर्व सरपंच, उप सरपंच व पंच सहित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें प्रेरित किए जाने के मंतव्य पर सहमति बनती दिखी।
इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य के सुचारू संचालन हेतु विकासखंड मुख्यालय पर प्रातः 10 से 2 बजे तक की अवधि में कृषि जगत से संबंधित दुकानों मसलन खाद, बीज, उर्वरक सहित मरम्मतीकरण की दुकानों को खोले जाने पर सहमति हो गई। बैंकों में लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की अवहेलना किए जाने की बात भी इस बैठक में रखी गई, जिस पर एसडीएम *मधुवंतराव धुर्वे* ने संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किए जाने पर हामी भरी।

*🌀इनकी थी अहम उपस्थिति-*
विकासखंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक *सुनील उइके,* पूर्व विधायक *नथनशाह कवरेती,* एसडीएम *मधुवंतराव धुर्वे,* नायब तहसीलदार *सुश्री पूर्णिमा खंडायत,* एसडीओ(पी) *एसके सिंह,* *पुष्पा साहू* (नपाध्यक्ष), सीईओ जनपद पंचायत *सुरेंद्र कुमार साहू,* नगर निरीक्षक *मुकेश द्विवेदी,* बीएमओ *आरआर सिंह, सत्येंद्र सालवार* (सीएमओ, जुन्नारदेव), *श्री खंडेलकर* (सीएमओ, दमुआ), महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी *सुश्री प्रेरणा मर्सकोले,* ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष *घनश्याम तिवारी,* भाजपा नेता *दर्शन मिगलानी, योगेश साहू, मोनू साहू, शुभ अग्रवाल* (पीएचई), *सोनिया सराठी* (बीआरसी), हम फाउंडेशन के जिला महामंत्री *संजय जैन, तरुण बत्रा* (पूर्व सचिव, व्यापारी मंडल), खाद्य निरीक्षक *श्रीवास, राजू नंदवंशी, राकेश जैन, रानू रसेला, अनिल पांडे, कृष्णा यदुवंशी, नबीद सिद्दीकी, जीतू अग्रवाल, अरुण साहू* सहित संकट प्रबंधन समूह के मनोनीत सदस्य मौजूद थे।

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट