इरम खान रिपोर्टर



राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही हड़ताल आज 16 दिन भी जारी रही। आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्थन में मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ जिला अलीराजपुर के अध्यक्ष डॉ विजय बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश डोके एवं समस्त चिकित्सा अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। जिन्हें संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों हेतु ज्ञापन दिया गया। तत्पश्चात मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ जिला अलीराजपुर के अध्यक्ष डॉ विजय बघेल द्वारा कहा गया कि आपकी मांगे न्यायोचित है तथा संघ इसका समर्थन करता है एवं आपकी मांगो हेतु प्रदेश कार्यकारिणी को भी पत्राचार द्वारा चर्चा कर अवगत कराया जाएगा। अगर इसके बाद भी शासन द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं होता है तो संघ द्वारा भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है