स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन जिला जनसम्पर्क कार्यालय रायसेन में पदस्थ श्री बैरिस्टर सिंह शासकीय सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। सहायक योजना अधिकारी अशोक कुमार रिछारिया द्वारा श्री बैरिस्टर सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैरिस्टर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन किया है। उन्होंने श्री सिंह के सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना की। सिंह ने भी अपने अनुभव और संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय तथा मप्र जन अभियान परिषद के कर्मचारी तथा सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है