मुकेश गेहलोत रिपोर्टर













अभा सिर्वी महासभा के कुक्षी, गंधवानी , मनावर की युवा परगना निमाड़ संगठन द्वारा आगामी 10 जनवरी 2023 को भव्य प्रतिभावान विद्यार्थियों( छात्र छात्राओं ) का सम्मान समारोह सोजत हनुमान की पावन धरा ग्राम बोरुद मैं आगामी 10 जनवरी 2023 को संपन्न होगा इस कार्यक्रम को लेकर आज यहां अखिल भारतीय सिर्वी महासभा एवं युवा परगना निमाड़ महासभा के पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध बालीपुर धाम में प्रथम निमंत्रण दिया निमंत्रण के पूर्व समाज के वरिष्ठ बाबूलाल बर्फा बोरुद द्वारा ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 गजानंद जी महाराज बाबाजी के चरण पादुका के पूजन अर्चन कर श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लेकर संत श्री योगेश जी महाराज को भी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देकर आशीर्वाद लिया इस पावन कार्यक्रम का निमंत्रण पाकर योगेश जी महाराज ने भी आने का निमंत्रण स्वीकार किया साथ ही सफल कार्यक्रम होने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर
निमाड़ परगना जिलाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती हरिदासजी स्मारक ट्रस्ट उपाध्यक्ष लक्ष्मण परिहार , ओकारेश्वर ट्रस्ट उपाध्यक्ष भानालाल सोलंकी,
प्रदेश प्रतिनिधि मुकेश गहलोत डेहरी
सिर्वी महासभा मनावर तहसील अध्यक्ष संदीप सेप्टा,
युवा परगना जिलाध्यक्ष नरेंद्र देवड़ा, युवा परगना जिला महासचिव विशेष भायल, युवा संगठन अध्यक्ष मनावर हरीश लछेटा , तहसील महासचिव राजू देवड़ा बालीपुर , राजू बालीपुर, , धन्नालाल बर्फा दसवीं कार्यक्रम सहसंयोजक मोहन सिदडा , अजय (आईजी) राजेंद्र हम्मड , गोविंद गहलोत , भगवान लछेटा , पप्पू राठौर, सिर्वी समाज सकल पंच बोरुद
आदि समाज बंधु एवं महासभा के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे उक्त जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना द्वारा दी गई…!

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी