मोहन शर्मा रिपोर्टर

गुना। जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब गुना के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन का नए साल के प्रथम दिवस आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि 1 जनवरी 2023, रविवार को गायत्री मंदिर के पास स्थित रोटरी भवन गुना में समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल नि:शुल्क नेत्र शिवर लगाया जा रहा हे। जिसमे सदगुरु संकल्प नेत्र चिकत्सालय के अनुभवी डाक्टरों द्वारा रोगियों का नेत्र जांच परीक्षण किया जायेगा। जिसमे से मोतियाबंद ऑपरेशन के चिन्हित मरीजों को सद्गुरु सेवा सकल्प नेत्र चिकित्सालय लटेरी भेजा जाएगा।, जहां उनका नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर उनको अपने-अपने घर पहुचाया जाएगा। रोटरी क्लब द्वारा नगरवासियों से उक्त शिविर में सम्मिलित होकर आखों की जांच कराने का आग्रह किया गया हे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है