राहुल राठोड़ रिपोर्टर


सरदारपुर -राजोद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा का तीन दिवसीय प्रान्त अधिवेशन दिनांक 25 से 27 दिसम्बर को धार में संपन्न हुआ। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अभिनेता नितीश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन में राष्ट्रिय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रिय सहसंगठन मंत्री प्रफुल्ल अकान्त, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया का विभिन्न सत्रो के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में प्रान्त अध्यक्ष मदन वसुनिया द्वारा प्रान्त कार्यकारणी की घोषणा की जिसमे गौरव साहू को सेवार्थ विद्यार्थी (एसएफएस) का प्रान्त सहसंयोजक एवं अमन कावलिया को प्रान्त कार्यकारणी सदस्य की घोषणा की गई।इसपर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है