स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन।रायसेन में पिछले कुछ दिनों से जिले में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में इस का असर पड़ रहा है ।रायसेन शहर सहित जिलेभर में ठंडी हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। जिससे तापमान में भी गिरावट आई।
जिले में पिछले कुछ दिन से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जहां दिन का तापमान 24 डिग्री रहा तो वही रात का तापमान 9 डिग्री रहा ।मौसम साफ होने, दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास बना रहा।
गर्म कपड़ों से ढंके नजर आए लोग….
शनिवार को सर्द हवाओं के चलने से दिन में भी ठिठुरन रही ।जिसके के कारण लोग गर्म कपडे पहनकर घर से निकल रहे हैं। वह रात का तापमान लगातार कम होने के चलते ठंड पड़ रही है तो वही लोग आग का सहारा ले रहे हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर लोग चौक चौराहों पर कचरे में आग लगाकर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं।कुछ सार्वजनिक जगहों पर लोग निजी खर्चे से ईंधन खरीदकर ठंड से बचाव के जतन करते नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग की माने तो तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते कड़ाके की ठंड और पड़ेगी। डॉक्टरों ने मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों को और बच्चों को ठंड से बचने के लिए सुबह के समय घर में रहने की ही सलाह दी है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है