एस पाटीदार रिपोर्टर

“बलवारी वाले बाबा की जय घोष ” के साथ पंडित जी द्वारा ध्वज का पूजन- अर्चन कर वैदिक मंत्रोचार के साथ पद यात्रा प्रारंभ की।। सिंचाई कॉलोनी मे स्थित बाल हनुमान मंदिर मे दर्शन कर सभी भक्तो द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक परंपरा को जीवन स्थिति मे वापस लाने हेतु लगभग 988 श्रद्धालु भक्तो ने 30 किलो मीटर की यात्रा का आनंद लिया। सर्वप्रथम एडवोकेट आर डी गुप्ता द्वारा 1जनवरी 2008 में यह यात्रा सोमवार को प्रारंभ करवाई थी। यह पद यात्रा निरंतर प्रतिवर्ष पहले सोमवार को निकाली जाती है। यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर जलपान एवं नाश्ता करवाया गया ।बलवारी धाम में पदयात्रा पहुंच कर “श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर सुंदरकांड का पाठ किया गया। सभी के सहयोग से भोजन प्रसादी खिलाई गई। हरीश खंडेलवाल, रविंद्र पाटीदार, महेश हिरोडकर, लायंस जूनियर कालेज के प्रभारी संजय खण्डेलवाल, प्रेस क्लब के योगेश जख्मी, जगदीश पाटीदार, सामाजिक कार्य कर्ता एवं नगर के धार्मिक कार्यो के प्रमुख मुकेश मुकाती,जे डी जौहरी,सुरेश पटेल,एल मुकाती एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया