मुकेश अम्बे रिपोर्टर


धधकते 111 रिश्तो को बचाने, तथा आपसी सुलह से बांध रहे तनाव से टूटते खून के रिश्तो की डोर।
मतभेद भुलाकर आज जी रहे हैं खुशहाल भरी जिंदगी 1 साल में 111 बिछड़े परिवार हुए एक।
जिले के मुखिया पुलिस अधीक्षक श्रीमान दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी श्री विकास कपीस के सहयोग से कोतवाली परिसर स्थित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने के लिए केंद्र में सलाहकार हर समय तैयार रहते हैं । पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एएसआई रेखा यादव ने बताया कई मामलों में फोन व वीडियो कॉलिंग से समझौते मानवीयता के आधार पर कराए जाते हैं। बिछड़े परिवारों को सफल परामर्श देकर पुनः घर बसाने में महत्ती भूमिका निभा रहा है । केंद्र में पारिवारिक माहौल में पारिवारिक विवाद पति-पत्नी के आपसी मनमुटाव, चरित्र शंका ,पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करना , दहेज प्रताड़ना ,ससुराल पक्ष द्वारा महिला को परेशान करना , माता-पिता द्वारा बालिकाओं की पढ़ाई छुडवाने जैसे प्रकरण आते हैं केंद्र में। केंद्र की काउंसलर/ पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती अनीता चोयल ने बताया
तीन-तीन ,चार-चार बार काउंसलिंग की जाती है यदि फिर भी समझौता नहीं करते हैं तो महिला को न्याय मिलने तक उसका साथ दिया जाता है। बीता साल जोड़ गया बरसों से बिछड़े सैकड़ों परिवारों को । सन् 2022 मे
कुल आवेदन 231 ,लिखित 145, वरिष्ठ कार्यालय / जनसुनवाई से प्राप्त 39 आवेदन, मौखिक, मोबाइल, डाक अन्य से प्राप्त 47, आवेदन, आपसी समझौते 111 तथा 2 आवेदनों पर अपराध पंजीबद्ध हुआ ।स्वेच्छा से अलगाव 4, कानूनी सलाह विधिक सहायता 71, नस्ति 43 मामले प्राप्त हुए।
तेजी से बदलते समय में खून के रिश्तो में भी तेजी से बदलाव आ रहा है पारिवारिक तनाव को सुलह समझाइश से बांधने का कार्य बखूबी कर रहा है पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है