Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले में अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही जारी

*जीरापुर पुलिस टीम ने दबिश देकर 44 हजार कीमती 91 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब की जप्त*

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस कप्तान के अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश हैं वहीं लगातार अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना जीरापुर की पुलिस टीम ने भी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर निरीक्षक प्रकाश चंद पटेल एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/5/2021 को मां शेरावाली ढाबा छापीहेड़ा रोड जीरापुर में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे जीतू पिता फूल सिंह दांगी निवासी आवास कॉलोनी जीरापुर व गोवर्धन पिता फूल सिंह दांगी निवासी ग्राम रनारा थाना छापीहेड़ा को मौके पर गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की है एवं एक अन्य आरोपी जगदीश दांगी निवासी ग्राम रनारा थाना छापीहेड़ा का मौके से फरार हो गया उक्त दोनों आरोपियों से जब्तशुदा शराब की कीमत करीब 44820 रूपए आंकी गई है।
आरोपियान से उक्त शराब रखने एवं बेचने का लाइसेंस मांगने पर नहीं होना बताया गया उक्त दोनों आरोपियानो का कृत्य आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपियानो के विरुद्ध थाना जीरापुर में अपराध क्रमांक 184/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के चलते आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी प्रकाश चंद पटेल, प्रधान आरक्षक 410 सुनील कुशवाह, प्रधान आरक्षक 140 मधुसूदन शर्मा, प्रधान आरक्षक 342 फतेह सिंह, आरक्षक 900 विष्णु, आरक्षक 138 महेंद्र, आरक्षक 381 पवन, आरक्षक 555 महेंद्र रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

राजगढ़ से

अभिसेक शर्मा रिपोर्टर
ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट