Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा-जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुल पगारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।


जनसुनवाई में आई घायल महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया
जनसुनवाई में ग्राम को कुहीग्वाडी निवासी राजकुमार अपनी घायल मां को लेकर आया और उसने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसकी मां कमलाबाई जब खेत में काम कर रही थी तब उसके पैर पर मोहित रामविलास अखिलेश ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसकी शिकायत करताना चौकी पर की गई है । उन्होंने दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की मांग की । कलेक्टर श्री गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एच पी सिंह को महिला का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण करने के मौके पर ही निर्देश दिए, और उसके लिए व्हीलचेयर तथा एंबुलेंस तत्काल मंगा कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।


कलेक्टर श्री गर्ग के निर्देश पर जब इस मामले की संक्षिप्त जांच अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे द्वारा की गई, तो पाया गया कि संबंधित थाने में मोहित रामविलास व अखिलेश के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज हो चुकी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है तथा चालान की प्रक्रिया प्रचलित है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
इसके अलावा ग्राम कुकरावद निवासी रितिक डोके ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि गुरुकुल कोचिंग द्वारा उससे 15500 रुपये फीस के लिए गए। लेकिन कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं हैं, इसलिए वह कोचिंग छोड़ना चाहता है, तो उसकी फीस वापस नहीं की जा रही है। कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित पुलिस अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
ग्राम बाजनिया निवासी प्रकाश गौड़ ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसके खेत पर जाने के लिए रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसे हटवाने की व्यवस्था की जाए । जिस पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को बुलाकर आवेदक के खेत पर जाने वाले रास्ते का अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍