
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठण्ड और लगातार गिरते तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों का समय प्रातः 9 बजे के बाद का निर्धारित किया जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल एन प्रजापति ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों का समय प्रातः 9 बजे के बाद का ही निर्धारित करें, ताकि बच्चों को ठंड में परेशानी ना हो।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना