Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

बमोरी त्रिदेव सम्मेलन में कमल पुष्प अभियान के तहत भाजपा वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान

बमोरी एवं फतेहगढ़ मंडल का त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न


मोहन शर्मा रिपोर्टर

बमोरी। आज हम सत्ता में बैठे हे। देश में भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में हे। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हे और आपकी बमोरी क्षेत्र का विधायक पंचायत मंत्री के रूप में हे। आप अभी सत्ता में हो यही हमारे बमोरी विधानसभा के त्रिदेव कार्यकर्ताओं का सम्मान हे। हमारे त्रिदेव कार्यकर्ताओं का संदेश हे की बमोरी विधान सभा में कोई भी कार्यकर्ताओं को टिकट मिलेगा में सदेव उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ दूंगा। मुझे आपने 53 हजार से जिताया और इस बार भी में 60 हजार से चुनाव जीतूंगा। यह विश्वास मुझे सभी त्रिदेव कार्यकर्ताओं के दम पर हे। श्री सिसोदिया ने कहा की जिनकी निष्ठा, मेहनत और लगन ने एक पौधे को वट वृक्ष बनाया उनका सम्मान गौरव की बात है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर तय करने बाले वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को आगे बढ़ाया और आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा स्थापित है। कम संसाधनों और विपरीत परिस्थिति में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने वाले ऐसे हमारे वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आज कमल पुष्प अभियान के तहत मुझे सम्मान करने का सौभाग्य मिला। उक्त बात आज भौरा मंदिर पर आयोजित बमोरी विधानसभा के मंडल बमोरी एवं फतेहगढ़ मंडल के बूथ त्रिदेव सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दोनो मंडलों के त्रिदेव कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कही। पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने त्रिदेव कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। और कार्यकर्ताओं से प्राप्त समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बमोरी विधानसभा में करोड़ों रुपए के विकास कार्य की चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने कहा की
बमोरी विधानसभा में 100 करोड़ से अधिक की योजना स्वीकृत कराई हे। और आज भी में 30 करोड़ के विकास कार्य की स्वकृति लेकर आया हु।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि बुधवार को बमोरी विधानसभा के मंडल बमोरी एवं फतेहगढ़ मंडल का संयुक्त त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भौरा मंदिर पर रखा गया। जिसका शुभारंभ भाजपा के प्रत पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विट्ठल दास मीणा, बमोरी मंडल अध्यक्ष हरी सिंह यादव, जनपद अध्यक्ष गायत्री भील, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, भौरा सरपंच हरेंद्र सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह यादव मंचासीन रहे। त्रिदेव सम्मेलन में अतिथियों द्वारा कमल पुष्प अभियान के तहत बमोरी विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप चोकसे, गिर्राज सरपंच, हरिशंकर भार्गव, बालकिशन मीणा, कमल सिंह किरार, रामगोपाल यादव का साल श्री फल एवं मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन बमोरी मंडल महामंत्री सुखनंदन किरार ने किया एवं आभार राजू धाकड़ ने माना। त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा की त्रिदेव कार्यकर्ता बूथ जीता चुनाव जीता मंत्र के साथ काम करे।
हमे अगला चुनाव कांग्रेस से नही लड़ना अब चुनाव भाजपा से भाजपा को लड़ना हे। हम सभी संगठित होकर आने वाले नगरपालिका चुनाव में भी हिस्सेदारी कर भाजपा के सभी पार्षदों को जिताने में सहयोग करे। त्रिदेव सम्मेलन को अन्य मंचासीन अतिथियों ने संबोधित कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में दोनो मंडलों के त्रिदेव कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि मोजूद रहे।