Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

🟫आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य कमलेश उईके ने बढ़ाई सक्रियता।

🟫विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी व बाहुल्य मतदाता वाली ग्राम पंचायत पालाचौरई में पहुंचकर भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीणों को दी नववर्ष की बधाई एवं शुरू किया संपर्क साधने का कार्य।

🟫जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में पहुंचकर अभी से लगे हुए संपर्क साधने में।

🟫मतदाता भी कही ना कही नए चेहरे की तलाश मे।

🟫पार्टी आलाकमान से नज़दीकियां एवं संगठन में भी है मजबूत पकड़।

🔹जुन्नारदेव/ गुढ़ी पालाचौरई — चुनावी वर्ष का आगाज हो चुका है एवं मध्यप्रदेश में वर्ष के आखिर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के नेता अपनी दावेदारी को लेकर अभी से अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए मतदाताओं के बीच में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हुए है।इसी क्रम में जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र से विधायक की दावेदारी को लेकर नए व पुराने चेहरे अपनी सक्रियता बढ़ाते नजर आ रहे हैं एवं अभी से ही अपनी जमीन बनाने में लगे हुए हैं वही मतदाता भी सक्रिय वा नए चेहरे की तलाश में है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य कमलेश उईके के द्वारा भी जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पालाचौरई में पहुंचकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय ग्रामीण जनों से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी एवं संपर्क भी साधा इसके अलावा दूरस्थ अंचलों में पहुंचकर संपर्क साधने व लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सक्रियता बढ़ाएं नजर आ रहे है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कमलेश उईके कहीं ना कहीं आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि वर्तमान मे जिला पंचायत सदस्य कमलेश उईके लगातार दूसरी बार जिला पंचायत का चुनाव जीतने के साथ ही साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष का पदभार संभाले हुए है इसके अलावा नगरपालिका जुन्नारदेव में हुए चुनाव के दौरान सह-प्रभारी रहकर भाजपा का परचम लहराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आए थे इसके साथ ही साथ कोरोना काल के दौरान जब प्रधानमंत्री निशुल्क अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं छिंदवाड़ा जिला इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया था उसी अन्न उत्सव कार्यक्रम मे भाजपा कि ओर से जिला प्रभारी का दायित्व भी कमलेश उईके के पास था जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। भाजपा की राजनीति में कई वर्षों से सक्रिय आदिवासी नेता कमलेश उईके विधानसभा चुनाव को लेकर जुन्नारदेव क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए अपनी उम्मीदवारी को दर्शाते नजर आ रहे है। लेकिन सब कुछ भविष्य के गर्भ में है एवं पार्टी के आलाकमान पर निर्भर है वह किसे उम्मीदवार बनाते हैं।।