Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

कन्हरगांव -मतदान केंद्र क्रमांक 236 मतदान केंद्र कन्हरगांव में केंद्र के बीएलओ बलदेव पवार सुपरवाइजर श्याम किशोर बघेल के द्वारा केंद्र पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर आज चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाना था जिसमें मतदाता सूची का वाचन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित था। सर्वप्रथम बीएलओ बलदेव प्रभार के द्वारा उपस्थित मतदाताओं का स्वागत किया गया । पश्चात सुपरवाइजर श्याम किशोर बघेल के द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों को नवीन मतदाता सूची में जोड़ें नए नामों से अवगत कराया गया वहीं जिन व्यक्तियों के नाम गत दिनों काटे गए हैं, निरस्त किए गए हैं उनकी जानकारी उपस्थित मतदाताओं को प्रदान की गई । जिनके नाम संशोधन हेतु भेजे गए हैं उनकी जानकारी भी सर्व संबंधित अवगत कराते हुए सार्वजनिक की गई। इस दौरान गांव के सभी मोहल्ले वालों में मतदाता सूची का प्रकाशन की जानकारी प्रदान की गई ।कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव के प्रभारी प्राचार्य संतोष माटे,जन शिक्षक विरेंद्र शर्मा ,वरिष्ठ शिक्षक धनराज चौहान सहित समस्त शिक्षक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।