बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव-: जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के समस्त सरपंचों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर समस्त सरपंचों को विधायक सुनील उइके, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान, नगर पालिका पार्षद संजय जैन ,जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, जनपद सदस्य मनोहर चौकसे, के हस्ते प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक सुनील उइके ने कहा कि पंचायती राज तभी फलीभूत होगा जब पंचायत के सचिव एवं जनप्रतिनिधि सरपंच एवं पंच ठेकेदारी प्रथा को बंद करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि सचिव का काम सिर्फ पंचायत के प्रस्ताव को लिखना है। आदिवासी ग्राम पंचायतों में पेसा एक्ट कानून के तहत ग्रामसभा विकास की समस्त रूपरेखा के प्रस्ताव पास करेगी। जिसका क्रियान्वयन विधि अनुसार किया जाएगा। सरपंचों का यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार GPDP ग्राम पंचायत विकास योजना तथा सतत विकास लक्ष्यों के उन्मुखीकरण के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज द्वारा मास्टर ट्रैनर के रूप मे किए कमलेश टेकाम, कमलेश डोंगरे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे पंचायत की विभिन्न योजनाओ की जानकारी एवं ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने के विषय में सम्पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है