बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव-: शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में बीते 1 सप्ताह से डीसीए पीजीडीसीए की परीक्षाएं संचालित हो रही है। बुधवार को पीजीडीसीए के अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का फ्लाइंग स्कॉट परीक्षा कक्षों के निरीक्षण के लिए महाविद्यालय पहुंचा ।जहां पर विद्यार्थियों की जांच के साथ-साथ स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्ष का निरीक्षण भी उनके द्वारा किया गया ।इस दौरान महाविद्यालय में किसी भी प्रकार का यूएफएम केस नहीं बना। उड़नदस्ता दल लगभग 1 घंटे के निरीक्षण उपरांत महाविद्यालय से रवाना हुआ। उड़नदस्ता दल में डॉ पराशर सहित उनका सहयोगी स्टॉप साथ था ।इस दौरान पहली पाली के केंद्र अध्यक्ष प्रोफेसर आरडी वाडीवा विजय मालवीय गुरुदत्त नामदेव राधेश्याम बंदेबार नितिन बिन्नतकर सहित परीक्षा कक्षा में उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है