
डबरा//_ नव वर्ष में लोग तरह-तरह के आयोजन करते हैं नव वर्ष का उत्सव हिंदू सनातनी संस्कृति से किया जाए तो आनंद ही आनंद है इसी को लेकर डबरा केसरी कस्टम सरकार हनुमान जी मंदिर पर श्री महाकाल शिक्षा एवं सेवा न्यास समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो दोपहर 2:00 बजे से देर शाम तक चलता रहा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की साथ ही कलयुग के देवता कस्टम वाले हनुमान जी महाराज के दर्शन कर धर्म लाभ कमाया।

वहीं पर भक्तों ने कस्टम सरकार मंदिर को पुष्प मालाओं से सुशोभित किया जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी साथ ही कस्टम सरकार की पूजा अर्चना एवं प्रसादी का भोग चढ़ाने के लिए विशेष रूप से डॉक्टर श्रीमन नारायण मिश्र एवं शहर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक शर्मा द्वारा चढ़ाया गया। इस मौके पर डबरा सिटी पुलिस थाना प्रभारी केपी यादव एवं महाकाल ग्रुप के उत्तराधिकारी जितेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान