*मेहगांव में स्वामी विवेकांनद जयंती पर भाजयुमो ने किया मिनी मैराथन का आयोजन*
*मेहगांव -* भारतीय जनता युवा मोर्चा मेहगांव के द्वारा प्रदेशव्यापी खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान का स्वामी विवेकानन्द जयंती पर शुभारंभ किया। इस दौरान मेहगांव के शासकीय महाविद्यालय पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल रोड से शासकीय महाविद्यालय तक 800 मीटर की मैराथन को महिला एवं पुरुष वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। मैराथन में विधायक प्रतिनिधि रिंकू भदौरिया, मंडल प्रभारी राहुल शर्मा, अधिवक्ता गिरजेश सैंथिया, मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी, सचिन भदौरिया, प्राचार्य आरके डबरिया एवं क्रीड़ाधिकारी हर्षद मिश्रा ने हरी झंडी दिखाई।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अस्वनी त्यागी ने किया। जिसमे महिला वर्ग में एक सैंकड़ा छात्रों ने मैराथन में भाग लिया। वहीं आधा सैंकड़ा युवा मैराथन में दौड़े।
जिसके पश्चात महाविद्यालय में कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप परमार ने किया तथा आभार व्यक्त सचिन भदौरिया ने किया।
कार्यक्रम में राजू राठौर, सौरभ गौड़,अनूप गौड़, विपिन बघेल, रिषभ भदौरिया, निशांत भदौरिया मोहित राजपूत,ऋषी पाराशर, पुष्पेंद्र गुर्जरआदि लोग उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नं
बर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है