Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गरीबों के लिये निःशुल्क आवेदन लेखक की व्यवस्था की कलेक्टर श्री गर्ग ने

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याएं नियमित रूप से सुनते है और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित करते है।

जनसुनवाई में आने वाले ऐसे आवेदक जो पढ़े लिखे न होने के कारण आवेदन नहीं लिख पाते है, उनके लिये जनसुनवाई हॉल के बाहर निःशुल्क आवेदन लेखन की व्यवस्था भी की गई है, जहाँ कोई भी आवेदक अपना आवेदन निःशुल्क टाईप कराकर तुरन्त कलेक्टर को दे सकता है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि जनसुनवाई में आवेदकों के साथ आने वाले बच्चों के लिये चॉकलेट की व्यवस्था भी की गई है।
आकाश की फीस माफ करने के दिये निर्देश
मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुल पगारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में आकाश कलम ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि उसके पिता का देहान्त हो गया है। इस कारण से वह प्राइवेट स्कूल की फीस जमा करने में असमर्थ है, जिस पर उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.एन. प्रजापति को शारदा विद्या पीठ हरदा के प्राचार्य से तुरन्त बात कर आकाश की फीस माफ कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके अलावा रामसिंह काजले ने कलेक्टर श्री गर्ग को स्वरोजगार के लिये ऋण हेतु आवेदन दिया, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक उद्योग को आवेदक की पात्रता के आधार पर जरूरी मदद करने के निर्देश दिये। छीपानेर निवासी गुरूदयाल ने विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिये कहा। इसके अलावा सिराली निवासी गणेश सिंह ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने का अनुरोध कलेक्टर श्री गर्ग से किया। हरदा निवासी अमीर पटेल ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होने तहसीलदार को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍