Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दुर्लभ रक्त समूह की उपलब्धता नहीं होने से मुश्किल था ऑपरेशन सूचना मिलते हो गया इंतेजाम

जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज एवं उसके परिजनों की मुश्किल तब और बढ़ गई जब महिला के ऑपरेशन हेतु वांछित रक्त समूह अति दुर्लभ होने से अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं हो सका।
वहीं मरीज के परिजनों ने रक्त उपलब्ध कराने हेतु सेवा भारती संस्थान सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रक्त की उपलब्धता हेतु प्रयास किए तभी इस बात की जानकारी जिला पुलिस ग्रुप में साझा करने उपरांत तत्काल ही अस्पताल में भर्ती मरीज को मदद मुहैया कराते हुए उसे दुर्लभ रक्त समूह उपलब्ध कराया गया।
जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला गर्भवती होने से उसका ऑपरेशन हेतु अति दुर्लभ रक्त समूह AB (-) की आवश्यकता होने पर होने पर रक्षित निरीक्षक राजगढ़ द्वारा तत्काल रक्तदाता सूची मैं अंकित नामों में से उक्त रक्त ग्रुप धारक से संपर्क स्थापित किया गया जिस पर थाना प्रभारी लीमा चौहान रामकुमार रघुवंशी ने थाने में पदस्थ आरक्षक 521 मानवेंद्र को इस बात की सूचना दी।
जिला पुलिस के आरक्षक मानवेंद्र द्वारा तत्काल ही जिला राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान कर निश्चित ही विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा भावना का परिचय दिया है, वही रक्तदान करने उपरांत जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने पर पता चला है की महिला अब स्वस्थ है और उसे पुत्र धन की प्राप्ति हुई है।
जिला पुलिस कप्तान द्वारा आरक्षक की सेवा भावना पर उसकी सराहना की है जिला पुलिस ऐसे पुलिस जवान एवं उनके जज्बे को सलाम करता है।

राजगढ़ से

अभिसेक शर्मा रिपोर्टर
ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट